हिज्र-ए-जानाँ में जी से जाना है

मर्दान अली खां रानामर्दान अली खां राना

1 min read · 12.5K reads

हिज्र-ए-जानाँ में जी से जाना है

बस यही मौत का बहाना है

क्यूँ न बरसाएँ अश्क दीदा-ए-तर

आतिश-ए-इश्क़ का बुझाना है

हो अदू जिस पे कीजिए एहसान

कुछ अजब तरह का ज़माना है

याद दिलवा के दास्तान-ए-विसाल

आशिक़-ए-ज़ार को रुलाना है

रख दिला रोज़-ओ-शब उमीद-ए-विसाल

रंज-ए-फ़ुर्क़त अगर भुलाना है

जान जाती है जिस जगह सब की

उसी कूचे में अपना जाना है

कोई दम में अदम को हूँ राही

आ अगर तुझ को अब भी आना है

ख़ाक-सारी न छोड़ना 'रा'ना'

एक दिन ख़ाक ही में जाना है

मर्दान अली खां राना
About the poet

मर्दान अली खां राना

मूल नाम : नवाब मोहम्म्द मर्दान अली खां निज़ाम मुरदाबादी जन्म : मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 02 Jun 1879 | श्रीनगर, जम्मू कश्मीर संबंधी : फ़रहत अली ख़ान (पोता) नवाब मरदान अली ख़ान का जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ज़िले के भट्टी मुहल्ला के एक प्रतिष्ठित परिवार मे…

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश