बुझने न दो चराग़-ए-वफ़ा जागते रहो - मंसूर उस्मानी

मंसूर उस्मानीमंसूर उस्मानी1 Sept 1954

4 min read · 12.4K reads

बुझने न दो चराग़-ए-वफ़ा जागते रहो
पागल हुई है अब के हवा जागते रहो

सज्दों में है ख़ुलूस तो फिर चाँदनी के साथ
उतरेगा आँगनों में ख़ुदा जागते रहो

अल्फ़ाज़ सो न जाएँ किताबों को ओढ़ कर
दानिश्वरान-ए-क़ौम ज़रा जागते रहो

कैसा अजीब शोर है बस्ती में आज-कल
हर घर से आ रही है सदा जागते रहो

पहले तो उस की याद ने सोने नहीं दिया
फिर उस की आहटों ने कहा जागते रहो

फूलों में ख़ुशबुओं में सितारों में चाँद में
खोलेगा कोई बंद-ए-क़बा जागते रहो

तुम भी सुनो कि शहर-ए-ख़मोशाँ में रात दिन
सन्नाटे दे रहे हैं सदा जागते रहो

जब भी क़लम को मेरे कभी आईं झपकियाँ
आँखों ने आँसुओं से लिखा जागते रहो

मंसूर रतजगे तो मुक़द्दर हैं आप का
जब तक जले सुख़न का दिया जागते रहो
मंसूर उस्मानी
About the poet

मंसूर उस्मानी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from मंसूर उस्मानी

  1. इस शहर में चलती है हवा और तरह की - मंसूर उस्मानी

    इस शहर में चलती है हवा और तरह कीजुर्म और तरह के हैं सज़ा और तरह की

    12.4K reads
  2. आँखों से मोहब्बत के इशारे निकल आए - मंसूर उस्मानी

    आँखों से मोहब्बत के इशारे निकल आएबरसात के मौसम में सितारे निकल आए

    12.4K reads
  3. गुलशन में ये कमाल तुझे देख कर हुआ - मंसूर उस्मानी

    गुलशन में ये कमाल तुझे देख कर हुआफूलों का रंग लाल तुझे देख कर हुआ

    12.4K reads
  4. हालात क्या ये तेरे बिछड़ने से हो गए - मंसूर उस्मानी

    हालात क्या ये तेरे बिछड़ने से हो गएलगता है जैसे हम किसी मेले में खो गए

    12.4K reads
  5. तिश्नगी दिल की बुझाना तो ख़बर कर देना - मंसूर उस्मानी

    तिश्नगी दिल की बुझाना तो ख़बर कर देनाअश्क आँखों में छुपाना तो ख़बर कर देना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like