आँखों से मोहब्बत के इशारे निकल आए - मंसूर उस्मानी

मंसूर उस्मानीमंसूर उस्मानी1 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

आँखों से मोहब्बत के इशारे निकल आए
बरसात के मौसम में सितारे निकल आए

था तुझ से बिछड़ जाने का एहसास मगर अब
जीने के लिए और सहारे निकल आए

मैं ने तो यूँही ज़िक्र-ए-वफ़ा छेड़ दिया था
बे-साख़्ता क्यूँ अश्क तुम्हारे निकल आए

जब मैं ने सफ़ीने में तिरा नाम लिया है
तूफ़ान की बाहोँ से किनारे निकल आए

हम जाँ तो बचा लाते मगर अपना मुक़द्दर
इस भीड़ में कुछ दोस्त हमारे निकल आए

जुगनू इन्हें समझा था मगर क्या कहूँ मंसूर
मुट्ठी को जो खोला तो शरारे निकल आए
मंसूर उस्मानी
About the poet

मंसूर उस्मानी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from मंसूर उस्मानी

  1. इस शहर में चलती है हवा और तरह की - मंसूर उस्मानी

    इस शहर में चलती है हवा और तरह कीजुर्म और तरह के हैं सज़ा और तरह की

    12.4K reads
  2. गुलशन में ये कमाल तुझे देख कर हुआ - मंसूर उस्मानी

    गुलशन में ये कमाल तुझे देख कर हुआफूलों का रंग लाल तुझे देख कर हुआ

    12.4K reads
  3. हालात क्या ये तेरे बिछड़ने से हो गए - मंसूर उस्मानी

    हालात क्या ये तेरे बिछड़ने से हो गएलगता है जैसे हम किसी मेले में खो गए

    12.4K reads
  4. बुझने न दो चराग़-ए-वफ़ा जागते रहो - मंसूर उस्मानी

    बुझने न दो चराग़-ए-वफ़ा जागते रहोपागल हुई है अब के हवा जागते रहो

    12.4K reads
  5. तिश्नगी दिल की बुझाना तो ख़बर कर देना - मंसूर उस्मानी

    तिश्नगी दिल की बुझाना तो ख़बर कर देनाअश्क आँखों में छुपाना तो ख़बर कर देना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like