गुलशन में ये कमाल तुझे देख कर हुआ - मंसूर उस्मानी

मंसूर उस्मानीमंसूर उस्मानी1 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

गुलशन में ये कमाल तुझे देख कर हुआ
फूलों का रंग लाल तुझे देख कर हुआ

मुद्दत के बअद आज मिले हैं तो जान-ए-मन
दिल को बहुत मलाल तुझे देख कर हुआ

आओ हम आज चाँद का क़र्ज़ा उतार दें
तारों को ये ख़याल तुझे देख कर हुआ

ख़ुशबू से किस ज़बान में बातें करेंगे लोग
महफ़िल में ये सवाल तुझे देख कर हुआ

अश्कों से जब लिखेंगे ग़ज़ल तब सुनाएँगे
इस दिल का जो भी हाल तुझे देख कर हुआ
मंसूर उस्मानी
About the poet

मंसूर उस्मानी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from मंसूर उस्मानी

  1. इस शहर में चलती है हवा और तरह की - मंसूर उस्मानी

    इस शहर में चलती है हवा और तरह कीजुर्म और तरह के हैं सज़ा और तरह की

    12.4K reads
  2. आँखों से मोहब्बत के इशारे निकल आए - मंसूर उस्मानी

    आँखों से मोहब्बत के इशारे निकल आएबरसात के मौसम में सितारे निकल आए

    12.4K reads
  3. हालात क्या ये तेरे बिछड़ने से हो गए - मंसूर उस्मानी

    हालात क्या ये तेरे बिछड़ने से हो गएलगता है जैसे हम किसी मेले में खो गए

    12.4K reads
  4. बुझने न दो चराग़-ए-वफ़ा जागते रहो - मंसूर उस्मानी

    बुझने न दो चराग़-ए-वफ़ा जागते रहोपागल हुई है अब के हवा जागते रहो

    12.4K reads
  5. तिश्नगी दिल की बुझाना तो ख़बर कर देना - मंसूर उस्मानी

    तिश्नगी दिल की बुझाना तो ख़बर कर देनाअश्क आँखों में छुपाना तो ख़बर कर देना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like