इस शहर में चलती है हवा और तरह की - मंसूर उस्मानी

मंसूर उस्मानीमंसूर उस्मानी1 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

इस शहर में चलती है हवा और तरह की
जुर्म और तरह के हैं सज़ा और तरह की

इस बार तो पैमाना उठाया भी नहीं था
इस बार थी रिंदों की ख़ता और तरह की

हम आँखों में आँसू नहीं लाते हैं कि हम ने
पाई है विरासत में अदा और तरह की

इस बात पे नाराज़ था साक़ी कि सर-ए-बज़्म
क्यूँ आई पियालों से सदा और तरह की

इस दौर में मफ़्हूम-ए-मोहब्बत है तिजारत
इस दौर में होती है वफ़ा और तरह की

शबनम की जगह आग की बारिश हो मगर हम
मंसूर न माँगेंगे दुआ और तरह की
मंसूर उस्मानी
About the poet

मंसूर उस्मानी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from मंसूर उस्मानी

  1. आँखों से मोहब्बत के इशारे निकल आए - मंसूर उस्मानी

    आँखों से मोहब्बत के इशारे निकल आएबरसात के मौसम में सितारे निकल आए

    12.4K reads
  2. गुलशन में ये कमाल तुझे देख कर हुआ - मंसूर उस्मानी

    गुलशन में ये कमाल तुझे देख कर हुआफूलों का रंग लाल तुझे देख कर हुआ

    12.4K reads
  3. हालात क्या ये तेरे बिछड़ने से हो गए - मंसूर उस्मानी

    हालात क्या ये तेरे बिछड़ने से हो गएलगता है जैसे हम किसी मेले में खो गए

    12.4K reads
  4. बुझने न दो चराग़-ए-वफ़ा जागते रहो - मंसूर उस्मानी

    बुझने न दो चराग़-ए-वफ़ा जागते रहोपागल हुई है अब के हवा जागते रहो

    12.4K reads
  5. तिश्नगी दिल की बुझाना तो ख़बर कर देना - मंसूर उस्मानी

    तिश्नगी दिल की बुझाना तो ख़बर कर देनाअश्क आँखों में छुपाना तो ख़बर कर देना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like