तिश्नगी दिल की बुझाना तो ख़बर कर देना - मंसूर उस्मानी

मंसूर उस्मानीमंसूर उस्मानी1 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

तिश्नगी दिल की बुझाना तो ख़बर कर देना
अश्क आँखों में छुपाना तो ख़बर कर देना

हम ने कुछ गीत लिखे हैं जो सुनाना हैं तुम्हें
तुम कभी बज़्म सजाना तो ख़बर कर देना

हादसे राह-ए-मोहब्बत का मुक़द्दर ठहरे
जब हमें दिल से भुलाना तो ख़बर कर देना

जिन किताबों में छुपाए हैं मिरे ख़त तुम ने
उन किताबों को जलाना तो ख़बर कर देना

आज बेगाना समझते हो तो समझो लेकिन
जब सताए ये ज़माना तो ख़बर कर देना

मैं ज़रूर आऊँगा मंसूर तुम्हारी ख़ातिर
तुम जो मक़्तल को सजाना तो ख़बर कर देना
मंसूर उस्मानी
About the poet

मंसूर उस्मानी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from मंसूर उस्मानी

  1. इस शहर में चलती है हवा और तरह की - मंसूर उस्मानी

    इस शहर में चलती है हवा और तरह कीजुर्म और तरह के हैं सज़ा और तरह की

    12.4K reads
  2. आँखों से मोहब्बत के इशारे निकल आए - मंसूर उस्मानी

    आँखों से मोहब्बत के इशारे निकल आएबरसात के मौसम में सितारे निकल आए

    12.4K reads
  3. गुलशन में ये कमाल तुझे देख कर हुआ - मंसूर उस्मानी

    गुलशन में ये कमाल तुझे देख कर हुआफूलों का रंग लाल तुझे देख कर हुआ

    12.4K reads
  4. हालात क्या ये तेरे बिछड़ने से हो गए - मंसूर उस्मानी

    हालात क्या ये तेरे बिछड़ने से हो गएलगता है जैसे हम किसी मेले में खो गए

    12.4K reads
  5. बुझने न दो चराग़-ए-वफ़ा जागते रहो - मंसूर उस्मानी

    बुझने न दो चराग़-ए-वफ़ा जागते रहोपागल हुई है अब के हवा जागते रहो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like