हालात क्या ये तेरे बिछड़ने से हो गए - मंसूर उस्मानी

मंसूर उस्मानीमंसूर उस्मानी1 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

हालात क्या ये तेरे बिछड़ने से हो गए
लगता है जैसे हम किसी मेले में खो गए

आँखें बरस गईं तो सुकूँ दिल को मिल गया
बादल तो सिर्फ़ सूखी ज़मीनें भिगो गए

कितनी कहानियों से मिला ज़िंदगी को हुस्न
कितने फ़साने वक़्त की चादर में सो गए

आँखों से नींद रूठी तो नुक़सान ये हुआ
मेरे हज़ारों ख़्वाब मिरे दिल में सो गए

मंसूर मुद्दतों से मुझे उन की है तलाश
नफ़रत के बीज मेरे चमन में जो बो गए
मंसूर उस्मानी
About the poet

मंसूर उस्मानी

View profile & all 6 Poems / Stories

More from मंसूर उस्मानी

  1. इस शहर में चलती है हवा और तरह की - मंसूर उस्मानी

    इस शहर में चलती है हवा और तरह कीजुर्म और तरह के हैं सज़ा और तरह की

    12.4K reads
  2. आँखों से मोहब्बत के इशारे निकल आए - मंसूर उस्मानी

    आँखों से मोहब्बत के इशारे निकल आएबरसात के मौसम में सितारे निकल आए

    12.4K reads
  3. गुलशन में ये कमाल तुझे देख कर हुआ - मंसूर उस्मानी

    गुलशन में ये कमाल तुझे देख कर हुआफूलों का रंग लाल तुझे देख कर हुआ

    12.4K reads
  4. बुझने न दो चराग़-ए-वफ़ा जागते रहो - मंसूर उस्मानी

    बुझने न दो चराग़-ए-वफ़ा जागते रहोपागल हुई है अब के हवा जागते रहो

    12.4K reads
  5. तिश्नगी दिल की बुझाना तो ख़बर कर देना - मंसूर उस्मानी

    तिश्नगी दिल की बुझाना तो ख़बर कर देनाअश्क आँखों में छुपाना तो ख़बर कर देना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like