मैं कुछ दिनों से परेशाँ भी हूँ
उदास भी हूँ
कभी तो टूटते देखी है शाख़-ए-गुल मैं ने
कभी किसी का बसेरा उजड़ते देखा है
न जाने ख़्वाब ये कैसे हैं
जिन की ता'बीरें
मिरे शुऊ'र में अक्सर भटकती रहती हैं
ख़ुदा करे कि ये लम्हात तुम से दूर रहें
ये वहम सारे तुम्हें हाथ भी लगा न सकें








