वो मौसम बे-ख़ुदी के थे जो मौसम हम गुज़ार आए

मलिका नसीममलिका नसीम1 Jan 1954

1 min read · 12.4K reads

वो मौसम बे-ख़ुदी के थे जो मौसम हम गुज़ार आए

कि जब चाहा तुम्हारे नाम से ख़ुद को पुकार आए

सफ़र की सब अज़िय्यत मुंतज़िर आँखें अगर ले लें

परों में ताक़त-ए-परवाज़ फिर बे-इख़्तियार आए

मैं तिश्ना-लब ज़मीनों पर कहाँ तक चश्म-ए-तर रखती

सफ़र में ज़िंदगी के हर क़दम पर रेग-ज़ार आए

ग़मों के दोष पर जब क़र्या-ए-जाँ का सफ़र ठहरा

चराग़ अश्कों के रखे ख़्वाब पलकों से उतार आए

मिरे ख़्वाबों के सारे रंग जिस की मुट्ठियों में हैं

न जाने अब वो क्या चाहे यहाँ क्यूँ बार बार आए

बदलते मौसमों को ख़ूँ से रंगीं पैरहन दे कर

चलो हम दस्त-ए-क़ातिल का हर इक एहसाँ उतार आए

वफ़ा के तिश्नगी के और कुछ मासूम वा'दों के

ये सारे क़र्ज़ देखो हम लब-ए-दरिया उतार आए

मलिका नसीम
About the poet

मलिका नसीम

जन्म : 01 Jan 1954 | इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More from मलिका नसीम

  1. सुलगती शाम की दहलीज़ पर जलता दिया रखना

    सुलगती शाम की दहलीज़ पर जलता दिया रखनाहमारी याद का ख़्वाबों से अपने सिलसिला रखना

    12.4K reads
  2. रवाँ-दवाँ नई तहज़ीब का सफ़र रक्खो

    रवाँ-दवाँ नई तहज़ीब का सफ़र रक्खोमगर निगाह को मंज़िल से बा-ख़बर रक्खो

    12.4K reads
  3. मेरी साँसें शाम की भीगी हवा में खुल गईं

    मेरी साँसें शाम की भीगी हवा में खुल गईंबंद की आँखें तो माज़ी की किताबें खुल गईं

    12.4K reads
  4. हवा के दोश पे किस के पयाम आते हैं

    हवा के दोश पे किस के पयाम आते हैंहमारे घर के दर-ओ-बाम महके जाते हैं

    12.4K reads
  5. अगर चाहूँ झटक कर तोड़ दूँ ज़ंजीर-ए-तन्हाई

    अगर चाहूँ झटक कर तोड़ दूँ ज़ंजीर-ए-तन्हाईमैं तिनका हूँ मगर मौजों से है मेरी शनासाई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like