सुलगती शाम की दहलीज़ पर जलता दिया रखना

मलिका नसीममलिका नसीम1 Jan 1954

1 min read · 12.4K reads

सुलगती शाम की दहलीज़ पर जलता दिया रखना

हमारी याद का ख़्वाबों से अपने सिलसिला रखना

सदा बन कर घटा बन कर फ़ज़ा बन कर सबा बन कर

न जाने कब मैं आ जाऊँ दरीचा तुम खुला रखना

इन्हीं राहों से लौटूँगी न आऊँ ये भी मुमकिन है

मगर तुम रेत पर महफ़ूज़ अपने नक़्श-ए-पा रखना

न पढ़ ले कोई तहरीरें तुम्हारे ज़र्द चेहरे की

दर-ओ-दीवार घर के शोख़ रंगों से सजा रखना

जो बहनें मुफ़्लिसी से भाइयों पर बोझ बनती हैं

वो मर जाएँ तो उन के हाथ में शाख़-ए-हिना रखना

मलिका नसीम
About the poet

मलिका नसीम

जन्म : 01 Jan 1954 | इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More from मलिका नसीम

  1. रवाँ-दवाँ नई तहज़ीब का सफ़र रक्खो

    रवाँ-दवाँ नई तहज़ीब का सफ़र रक्खोमगर निगाह को मंज़िल से बा-ख़बर रक्खो

    12.4K reads
  2. मेरी साँसें शाम की भीगी हवा में खुल गईं

    मेरी साँसें शाम की भीगी हवा में खुल गईंबंद की आँखें तो माज़ी की किताबें खुल गईं

    12.4K reads
  3. हवा के दोश पे किस के पयाम आते हैं

    हवा के दोश पे किस के पयाम आते हैंहमारे घर के दर-ओ-बाम महके जाते हैं

    12.4K reads
  4. वो मौसम बे-ख़ुदी के थे जो मौसम हम गुज़ार आए

    वो मौसम बे-ख़ुदी के थे जो मौसम हम गुज़ार आएकि जब चाहा तुम्हारे नाम से ख़ुद को पुकार आए

    12.4K reads
  5. अगर चाहूँ झटक कर तोड़ दूँ ज़ंजीर-ए-तन्हाई

    अगर चाहूँ झटक कर तोड़ दूँ ज़ंजीर-ए-तन्हाईमैं तिनका हूँ मगर मौजों से है मेरी शनासाई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like