रवाँ-दवाँ नई तहज़ीब का सफ़र रक्खो

मलिका नसीममलिका नसीम1 Jan 1954

1 min read · 12.4K reads

रवाँ-दवाँ नई तहज़ीब का सफ़र रक्खो

मगर निगाह को मंज़िल से बा-ख़बर रक्खो

सदाक़तों की हिफ़ाज़त का हौसला हो अगर

तो अपने हाथों से नेज़े पे अपना सर रक्खो

तुम्हारी नस्ल की परवाज़ में ख़लल न पड़े

मत उन के सामने अपने शिकस्ता पर रक्खो

न ग़म करो जो कड़ी धूप का सफ़र है हयात

जिलौ में अपने कोई साया-ए-शजर रक्खो

सहर के भूले सर-ए-शाम लौट आएँगे

लवें बढ़ा के चराग़ों की बाम पर रक्खो

जो सच लिखोगी तो फिर कुछ न लिख सकोगी 'नसीम'

क़लम में मा'नी बदलने का भी हुनर रक्खो

मलिका नसीम
About the poet

मलिका नसीम

जन्म : 01 Jan 1954 | इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 35 Poems / Stories

More from मलिका नसीम

  1. सुलगती शाम की दहलीज़ पर जलता दिया रखना

    सुलगती शाम की दहलीज़ पर जलता दिया रखनाहमारी याद का ख़्वाबों से अपने सिलसिला रखना

    12.4K reads
  2. मेरी साँसें शाम की भीगी हवा में खुल गईं

    मेरी साँसें शाम की भीगी हवा में खुल गईंबंद की आँखें तो माज़ी की किताबें खुल गईं

    12.4K reads
  3. हवा के दोश पे किस के पयाम आते हैं

    हवा के दोश पे किस के पयाम आते हैंहमारे घर के दर-ओ-बाम महके जाते हैं

    12.4K reads
  4. वो मौसम बे-ख़ुदी के थे जो मौसम हम गुज़ार आए

    वो मौसम बे-ख़ुदी के थे जो मौसम हम गुज़ार आएकि जब चाहा तुम्हारे नाम से ख़ुद को पुकार आए

    12.4K reads
  5. अगर चाहूँ झटक कर तोड़ दूँ ज़ंजीर-ए-तन्हाई

    अगर चाहूँ झटक कर तोड़ दूँ ज़ंजीर-ए-तन्हाईमैं तिनका हूँ मगर मौजों से है मेरी शनासाई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like