तेरे फ़िराक़ में जितनी भी अश्कबारी की - कृश्न कुमार तूर

कृश्न कुमार तूरकृश्न कुमार तूर11 Sept 1933

4 min read · 12.4K reads

तेरे फ़िराक़ में जितनी भी अश्कबारी की
मिसाले-ताज़ा रही वो दिले-हज़ारी की

था कुछ ज़मने का बर्ताव भी सितम आमेज़
थी लौ भी तेज़ कुछ अपनी अना-ख़ुमारी की

ये किसके नाम का अब गूँजता है अनहदनाद
ये कौन जिसने मेरे दिल पे मीनाकारी की

कभी-कभी ही हुई मेरी फ़स्ले-जाँ सर सब्ज़
कभी कभी ही मेरे इश्क़ ने पुकारी की

अगर वो सामने आए तो उससे पूछूँ मैं
ये किस की फ़र्दे-अमल मेरे नाम जारी की

सदा-ए-दर्द पड़ी भी तो बहरे कानों में
हमारे दिल ने अगर्चे बहुत पुकारी की

जो हम ज़माने में बरबाद हो गए हैं तो क्या
सज़ा तो मिलनी थी आख़िर ख़ुद अख़्तियारी की

जिसे न पासे महब्बत न दोस्ती का लिहाज़
ये ‘तूर’ तुमने भी किस बेवफ़ा से यारी की
कृश्न कुमार तूर
About the poet

कृश्न कुमार तूर

View profile & all 6 Poems / Stories

More from कृश्न कुमार तूर

  1. सरनामा-ए-गुमाँ नज़री - कृश्न कुमार तूर

    सत्र नियमित पूर्ण होने पर परीक्षा लीजियेफल नियति देगी उचित ऋतु की प्रतीक्षा कीजिये।

    12.4K reads
  2. आलम ऐन - कृश्न कुमार तूर

    सत्र नियमित पूर्ण होने पर परीक्षा लीजियेफल नियति देगी उचित ऋतु की प्रतीक्षा कीजिये।

    12.4K reads
  3. अब सामने लाएँ आईना क्या - कृश्न कुमार तूर

    अब सामने लाएँ आईना क्याहम ख़ुद को दिखाएँ आईना क्या

    12.4K reads
  4. तेरे ही क़दमों में मरना भी अपना जीना भी - कृश्न कुमार तूर

    तेरे ही क़दमों में मरना भी अपना जीना भीकि तेरा प्यार है दरिया भी और सफ़ीना भी

    12.4K reads
  5. राह-ए-सफ़र से जैसे कोई हमसफ़र गया - कृश्न कुमार तूर

    राह-ए-सफ़र से जैसे कोई हमसफ़र गयासाया बदन की क़ैद से निकला तो मर गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like