अब सामने लाएँ आईना क्या - कृश्न कुमार तूर

कृश्न कुमार तूरकृश्न कुमार तूर11 Sept 1933

3 min read · 12.4K reads

अब सामने लाएँ आईना क्या
हम ख़ुद को दिखाएँ आईना क्या

ये दिल है इसे तो टूटना था
दुनिया से बचाएँ आईना क्या

हम अपने आप पर फ़िदा हैं
आँखों से हटाएँ आईना क्या

इस में जो अक्स है ख़बर है
अब देखें दिखाएँ आईना क्या

क्या दहर को इज़ने-आगही दें
पत्थर को दिखाएँ आईना क्या

उस रश्क़े-क़मर से वस्ल रखें
पहलू में सुलाएँ आईना क्या

हम भी तो मिसाले-आईना हैं
अब ‘तूर’ हटाएँ आईना क्या
कृश्न कुमार तूर
About the poet

कृश्न कुमार तूर

View profile & all 6 Poems / Stories

More from कृश्न कुमार तूर

  1. सरनामा-ए-गुमाँ नज़री - कृश्न कुमार तूर

    सत्र नियमित पूर्ण होने पर परीक्षा लीजियेफल नियति देगी उचित ऋतु की प्रतीक्षा कीजिये।

    12.4K reads
  2. आलम ऐन - कृश्न कुमार तूर

    सत्र नियमित पूर्ण होने पर परीक्षा लीजियेफल नियति देगी उचित ऋतु की प्रतीक्षा कीजिये।

    12.4K reads
  3. तेरे फ़िराक़ में जितनी भी अश्कबारी की - कृश्न कुमार तूर

    तेरे फ़िराक़ में जितनी भी अश्कबारी कीमिसाले-ताज़ा रही वो दिले-हज़ारी की

    12.4K reads
  4. तेरे ही क़दमों में मरना भी अपना जीना भी - कृश्न कुमार तूर

    तेरे ही क़दमों में मरना भी अपना जीना भीकि तेरा प्यार है दरिया भी और सफ़ीना भी

    12.4K reads
  5. राह-ए-सफ़र से जैसे कोई हमसफ़र गया - कृश्न कुमार तूर

    राह-ए-सफ़र से जैसे कोई हमसफ़र गयासाया बदन की क़ैद से निकला तो मर गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानादादा जी साइकिल वालेमैं ज्यों-ज्यों बड़ा होता गया,मेरी साइकिल की ऊँचाई भी बढ़ती गई।— फ़रीद ख़ाँक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याय