राह-ए-सफ़र से जैसे कोई हमसफ़र गया - कृश्न कुमार तूर

कृश्न कुमार तूरकृश्न कुमार तूर11 Sept 1933

3 min read · 12.4K reads


राह-ए-सफ़र से जैसे कोई हमसफ़र गया
साया बदन की क़ैद से निकला तो मर गया

ताबीर जाने कौन से सपने की सच हुई
इक चाँद आज शाम ढले मेरे घर गया

थी गर्मी—ए—लहू की उम्मीद ऐसे शख़्स से
इक बर्फ़ की जो सिल मेरे पहलू में धर गया

है छाप उसके रब्त की हर एक शे`र पर
वो तो मेरे ख़याल की तह में उतर गया

इन्सान बस ये कहिए कि इक ज़िन्दा लाश है
हर चीज़ मर गई अगर एहसास मर गया

इस ख़्वाहिश-ए-बदन ने न रक्खा कहीं का `तूर !
इक साया मेरे साथ चला मैं जिधर गया.
कृश्न कुमार तूर
About the poet

कृश्न कुमार तूर

View profile & all 6 Poems / Stories

More from कृश्न कुमार तूर

  1. सरनामा-ए-गुमाँ नज़री - कृश्न कुमार तूर

    सत्र नियमित पूर्ण होने पर परीक्षा लीजियेफल नियति देगी उचित ऋतु की प्रतीक्षा कीजिये।

    12.4K reads
  2. आलम ऐन - कृश्न कुमार तूर

    सत्र नियमित पूर्ण होने पर परीक्षा लीजियेफल नियति देगी उचित ऋतु की प्रतीक्षा कीजिये।

    12.4K reads
  3. अब सामने लाएँ आईना क्या - कृश्न कुमार तूर

    अब सामने लाएँ आईना क्याहम ख़ुद को दिखाएँ आईना क्या

    12.4K reads
  4. तेरे फ़िराक़ में जितनी भी अश्कबारी की - कृश्न कुमार तूर

    तेरे फ़िराक़ में जितनी भी अश्कबारी कीमिसाले-ताज़ा रही वो दिले-हज़ारी की

    12.4K reads
  5. तेरे ही क़दमों में मरना भी अपना जीना भी - कृश्न कुमार तूर

    तेरे ही क़दमों में मरना भी अपना जीना भीकि तेरा प्यार है दरिया भी और सफ़ीना भी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like