आलम ऐन - कृश्न कुमार तूर

कृश्न कुमार तूरकृश्न कुमार तूर11 Sept 1933

4 min read · 12.4K reads

सत्र नियमित पूर्ण होने पर परीक्षा लीजिये
फल नियति देगी उचित ऋतु की प्रतीक्षा कीजिये।

जग लगायेगा गले, अनुयाइयों को आप यदि
मूल में जनहित छिपा हो वह सुदीक्षा दीजिये।

सोच ओछी त्याग उठिये स्वार्थ से ऊपर ज़रा
छीन ले जो धीरता ऐसी न इच्छा कीजिये।

दूसरों को कष्ट देना सूत्र है किस धर्म का
घोल कर विष, वायु में दूषित न कक्षा कीजिये।

देश को संदेश दो यह, न्याय जीवित है अभी
बाघ के संग गाय को समुचित सुरक्षा दीजिये।

जांचिए कैसा लिखा है क्या लिखा है और क्यों
सर्वदा निष्पक्ष होकर ही समीक्षा कीजिये।

याचना विश्वास करता, हो अगर मतभेद भी
मत कमण्डल तोड़िएगा, यदि न भिक्षा दीजिये।
कृश्न कुमार तूर
About the poet

कृश्न कुमार तूर

View profile & all 6 Poems / Stories

More from कृश्न कुमार तूर

  1. सरनामा-ए-गुमाँ नज़री - कृश्न कुमार तूर

    सत्र नियमित पूर्ण होने पर परीक्षा लीजियेफल नियति देगी उचित ऋतु की प्रतीक्षा कीजिये।

    12.4K reads
  2. अब सामने लाएँ आईना क्या - कृश्न कुमार तूर

    अब सामने लाएँ आईना क्याहम ख़ुद को दिखाएँ आईना क्या

    12.4K reads
  3. तेरे फ़िराक़ में जितनी भी अश्कबारी की - कृश्न कुमार तूर

    तेरे फ़िराक़ में जितनी भी अश्कबारी कीमिसाले-ताज़ा रही वो दिले-हज़ारी की

    12.4K reads
  4. तेरे ही क़दमों में मरना भी अपना जीना भी - कृश्न कुमार तूर

    तेरे ही क़दमों में मरना भी अपना जीना भीकि तेरा प्यार है दरिया भी और सफ़ीना भी

    12.4K reads
  5. राह-ए-सफ़र से जैसे कोई हमसफ़र गया - कृश्न कुमार तूर

    राह-ए-सफ़र से जैसे कोई हमसफ़र गयासाया बदन की क़ैद से निकला तो मर गया

    12.4K reads