मैं जिस इरादे से जा रही हूँ उसी इरादे से लड़ पडुँगी

कोमल जोयाकोमल जोया9 Nov 1983

1 min read · 12.4K reads

मैं जिस इरादे से जा रही हूँ उसी इरादे से लड़ पडुँगी

मिरे सिपाही को कुछ हुआ तो मैं शाहज़ादे से लड़ पडुँगी

ये खेल शाहों के मर्तबे का हदफ़ बनेंगे हमारे मोहरे

मैं बेबसी में शिकस्त खाए हुए पियादे से लड़ पडुँगी

मैं अपनी बस्ती की कच्ची गलियों से इश्क़ करती हूँ याद रखना

अगर जो अच्छा बुरा कहेगा अमीर-ज़ादे से लड़ पडुँगी

असीर-नक़्श-ओ--निगार मुझ से नहीं सँभलता ये चाक-ए-हस्ती

मैं थक गई तो बिखरती मिट्टी से और बुरादे से लड़ पडुँगी

ये सब्र कब तक निभाए जाऊँ मैं ख़ुद से नज़रें चुराए जाऊँ

जो शाम-ए-हिज्राँ ने जान खाई हर एक वादे से लड़ पडुँगी

कोमल जोया
About the poet

कोमल जोया

मूल नाम : शाज़िया अली जन्म : 09 Nov 1983 | कबीर वाला, पंजाब

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like