दुआएँ माँगने से पेशतर मत भूल मलिका
कि तख़्त-ओ-ताज तो बस पाँव की हैं धूल मलिका
निकल के तू महल से रोज़ पुर्सा दे सकेगी
ये क़त्ल-ए-आम तो है रोज़ का मा'मूल मलिका
उन्हें तावान में आँखें अदा करनी पड़ी हैं
यहाँ जो ख़्वाब बुनने में हुए मशग़ूल मलिका
उसे सैराब होना है अता की बारिशों से
कि दिल की ख़ाक पर उगते नहीं हैं फूल मलिका
मुझे मा'लूम हैं सब साज़िशें दरबारियों की
मिरे कत्बे पे लिक्खा जाएगा मक़्तूल मलिका
मोहब्बत हार के मैं लग रही हूँ आज 'कोमल'
किसी उजड़ी रियासत की कोई मा'ज़ूल मलिका








