निस्फ़ से देख ज़रा कम न ज़ियादा आधा

कोमल जोयाकोमल जोया9 Nov 1983

1 min read · 12.4K reads

निस्फ़ से देख ज़रा कम न ज़ियादा आधा

बाँट लेते हैं मोहब्बत तुझे आधा आधा

मेहरबाँ इश्क़ मुझे काट दिया जाएगा

होने वाला है मिरा दस्त-ए-कुशादा आधा

चौक में देखने वाले थे तमाशा उस का

जिस को ग़ुर्बत में मयस्सर था लबादा आधा

मेरे बेहिस मैं तुझे मिलने नहीं आऊँगी

आज तक़्सीम हुआ मेरा इरादा आधा

कूज़ा-गर मुझ को बिखरना है बिखर जाने दे

मेरी तज्सीम में शामिल है बुरादा आधा

तेरी दुनिया भी मिरी तरह उजड़ जाएगी

रह गया मुझ में अगर सब्र का माद्दा आधा

बाक़ी आधी तो किसी और की मुट्ठी में दबी

पुश्त पर मैं ने तुझे ज़ीस्त है लादा आधा

कोमल जोया
About the poet

कोमल जोया

मूल नाम : शाज़िया अली जन्म : 09 Nov 1983 | कबीर वाला, पंजाब

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश