किसान देख रहे थे
केंद्र और राज्य सरकारों की ओर
केंद्र और राज्य सरकारें
देख रही थीं—
राष्ट्रीय-बहुराष्ट्रीय कंपनियों की ओर
राष्ट्रीय-बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ देख रही थीं
किसानों की ज़मीनों की ओर
किसानों की ज़मीनें देख रही थीं
किसानों की ओर
किसान देख रहे थे
केंद्र और राज्य सरकारों की ओर।








