कुछ बुझी बुझी सी है अंजुमन न जाने क्यूँ - कँवल डबावी

कँवल डबावीकँवल डबावी

4 min read · 12.4K reads

कुछ बुझी बुझी सी है अंजुमन न जाने क्यूँ
ज़िंदगी में पिन्हाँ है इक चुभन न जाने क्यूँ

और भी भुत से हैं लूटने को दुनिया में
बन गए हैं रह-बर की राह बन-जान न जाने क्यूँ

उन की फ़िक्र-ए-आला पर लोग सर को धुनते थे
आज वो परेशाँ हैं अहल-ए-फ़न न जाने क्यूँ

जिस चमन में सदियों से था बहार का क़ब्ज़ा
उस में है ख़िज़ाओं का अब चलन न जाने क्यूँ

जिन गुलों से काँटें ख़ुद दूर बच के रहते थे
चाक चाक हैं उन के पैरहन न जाने क्यूँ

ग़ैर कुछ तो करते हैं पास और लिहाज़ अपना
और दोस्त होते हैं ख़ंदा-ज़न न जाने क्यूँ

ग़ुंचे ग़ुंचे के तेवर गुलिस्ताँ में बदले हैं
हम चमन में रह कर हैं बे-चमन न जाने क्यूँ

जिन को अपना समझे थे करते हैं ‘कँवल’ हम से
दोस्ती के परदे में मकर ओ फ़रेब न जाने क्यूँ
कँवल डबावी
About the poet

कँवल डबावी

View profile & all 7 Poems / Stories

More from कँवल डबावी

  1. ग़म का इज़हार भी करने नहीं देती दुनिया - कँवल डबावी

    ग़म का इज़हार भी करने नहीं देती दुनियाऔर मरता हूँ तो मरने नहीं देती दुनिया

    12.4K reads
  2. माह ओ अंजुम की रौशनी गुम है - कँवल डबावी

    माह ओ अंजुम की रौशनी गुम हैक्या हर इक बज़्म से ख़ुशी गुम है

    12.4K reads
  3. न घूम दश्त में तू सहन-ए-गुलिस्ताँ से गुज़र - कँवल डबावी

    न घूम दश्त में तू सहन-ए-गुलिस्ताँ से गुज़रजो चाहता है बुलंदी तो कहकशाँ से गुज़र

    12.4K reads
  4. नज़र का मिल के टकराना न तुम भूले न हम भूले - कँवल डबावी

    नज़र का मिल के टकराना न तुम भूले न हम भूलेमोहब्बत का वो अफ़्साना न तुम भूले न हम भूले

    12.4K reads
  5. तअज्जुब ये नहीं है ग़म के मारों को न चैन आया - कँवल डबावी

    तअज्जुब ये नहीं है ग़म के मारों को न चैन आयातड़पना देख कर मेरा सितारों को न चैन आया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like