नज़र का मिल के टकराना न तुम भूले न हम भूले - कँवल डबावी

कँवल डबावीकँवल डबावी

4 min read · 12.4K reads

नज़र का मिल के टकराना न तुम भूले न हम भूले
मोहब्बत का वो अफ़्साना न तुम भूले न हम भूले

सताया था हमें कितना ज़माने के तग़य्युर ने
ज़माने का बदल जाना न तुम भूले न हम भूले

भरी बरसात में पैहम जुदाई के तसव्वुर से
वो मिल कर अश्क बरसाना न तुम भूले न हम भूले

बहारें गुलिस्ताँ की रास जब हम को न आई थीं
ख़िजाँ से दिल का बहलाना न तुम भूले न हम भूले

गुज़ारी कितनी रातें गिन के तारे दर्द-ए-फ़ुर्क़त में
जुदाई का वो अफ़्साना न तुम भूले न हम भूले


फ़रेब-ए-आरज़ू खाना ही फ़ितरत है मोहब्बत की
फ़रेब-ए-आरजू खाना न तुम भूले न हम भूले

हँसी में कटती थीं रातें खुशी में दिन गुज़रता था
‘कँवल’ माज़ी का अफ़्साना न तुम भूले न हम भूले
कँवल डबावी
About the poet

कँवल डबावी

View profile & all 7 Poems / Stories

More from कँवल डबावी

  1. ग़म का इज़हार भी करने नहीं देती दुनिया - कँवल डबावी

    ग़म का इज़हार भी करने नहीं देती दुनियाऔर मरता हूँ तो मरने नहीं देती दुनिया

    12.4K reads
  2. कुछ बुझी बुझी सी है अंजुमन न जाने क्यूँ - कँवल डबावी

    कुछ बुझी बुझी सी है अंजुमन न जाने क्यूँज़िंदगी में पिन्हाँ है इक चुभन न जाने क्यूँ

    12.4K reads
  3. माह ओ अंजुम की रौशनी गुम है - कँवल डबावी

    माह ओ अंजुम की रौशनी गुम हैक्या हर इक बज़्म से ख़ुशी गुम है

    12.4K reads
  4. न घूम दश्त में तू सहन-ए-गुलिस्ताँ से गुज़र - कँवल डबावी

    न घूम दश्त में तू सहन-ए-गुलिस्ताँ से गुज़रजो चाहता है बुलंदी तो कहकशाँ से गुज़र

    12.4K reads
  5. तअज्जुब ये नहीं है ग़म के मारों को न चैन आया - कँवल डबावी

    तअज्जुब ये नहीं है ग़म के मारों को न चैन आयातड़पना देख कर मेरा सितारों को न चैन आया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी