न घूम दश्त में तू सहन-ए-गुलिस्ताँ से गुज़र - कँवल डबावी

कँवल डबावीकँवल डबावी

3 min read · 12.4K reads

न घूम दश्त में तू सहन-ए-गुलिस्ताँ से गुज़र
जो चाहता है बुलंदी तो कहकशाँ से गुज़र

ज़मीं को छोड़ के नादाँ न आसमाँ से गुज़र
ज़रूरत इस की है तो उन के आस्ताने से गुज़र

इसी से तेरी इबादत पे रंग आएगा
जबीं झुकाना हुआ उन के आस्ताँ से गुज़र

है असलियत है ख़िजाँ ही बहार की तम्हीद
बहार चाहे तो अँदेशा-ए-ख़िजाँ से गुज़र

वफ़ा की राह में दार ओ सलीब आते हैं
ज़रूरत इस की है हर एक इम्तिहाँ से गुज़र

‘कँवल’ ख़ुशी की हुआ करती है यूँ ही तक्मील
ग़म-ए-हयात के हर बहर-ए-बे-कराँ से गुज़र
कँवल डबावी
About the poet

कँवल डबावी

View profile & all 7 Poems / Stories

More from कँवल डबावी

  1. ग़म का इज़हार भी करने नहीं देती दुनिया - कँवल डबावी

    ग़म का इज़हार भी करने नहीं देती दुनियाऔर मरता हूँ तो मरने नहीं देती दुनिया

    12.4K reads
  2. कुछ बुझी बुझी सी है अंजुमन न जाने क्यूँ - कँवल डबावी

    कुछ बुझी बुझी सी है अंजुमन न जाने क्यूँज़िंदगी में पिन्हाँ है इक चुभन न जाने क्यूँ

    12.4K reads
  3. माह ओ अंजुम की रौशनी गुम है - कँवल डबावी

    माह ओ अंजुम की रौशनी गुम हैक्या हर इक बज़्म से ख़ुशी गुम है

    12.4K reads
  4. नज़र का मिल के टकराना न तुम भूले न हम भूले - कँवल डबावी

    नज़र का मिल के टकराना न तुम भूले न हम भूलेमोहब्बत का वो अफ़्साना न तुम भूले न हम भूले

    12.4K reads
  5. तअज्जुब ये नहीं है ग़म के मारों को न चैन आया - कँवल डबावी

    तअज्जुब ये नहीं है ग़म के मारों को न चैन आयातड़पना देख कर मेरा सितारों को न चैन आया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like