ग़म का इज़हार भी करने नहीं देती दुनिया - कँवल डबावी

कँवल डबावीकँवल डबावी

5 min read · 12.4K reads

ग़म का इज़हार भी करने नहीं देती दुनिया
और मरता हूँ तो मरने नहीं देती दुनिया

सब ही मय-ख़ाना-ए-हस्ती से पिया करत हैं
मुझ को इक जाम भी भरने नहीं देती दुनिया

आस्ताँ पर तेरे हम सर को झुका तो लेते हैं
सर से ये बोझ उतरने नहीं देती दुनिया

हम कभी दैर के तालिब हैं कभी काबा के
एक मरक़ज पे ठहरने नहीं देती दुनिया

बिजलियों से जो बचाता हूँ नशेमन अपना
मुझ को ये भी तो करने नहीं देती दुनिया

मुंदिमिल होने पे आएँ तो छिडक़ती है नमक
ज़ख़्म दिल के मेरे भरने नहीं देती दुनिया

मेरी कोशिश है मोहब्बत से किनारा कर लूँ
लेकिन ऐसा भी तो करने नहीं देती दुनिया

देने वालों को है दुनिया से बग़ावत लाज़िम
देने वालों को उभरने नहीं देती दुनिया

जिस ने बुनियाद गुलिस्ताँ की कभी डाली थी
उस को गुलशन से गुज़रने नहीं देती दुनिया

घुट के मर जाऊँ ये ख़्वाहिश है ज़माने की ‘कँवल’
आह भरता हूँ तो भरने नहीं देती दुनिया
कँवल डबावी
About the poet

कँवल डबावी

View profile & all 7 Poems / Stories

More from कँवल डबावी

  1. कुछ बुझी बुझी सी है अंजुमन न जाने क्यूँ - कँवल डबावी

    कुछ बुझी बुझी सी है अंजुमन न जाने क्यूँज़िंदगी में पिन्हाँ है इक चुभन न जाने क्यूँ

    12.4K reads
  2. माह ओ अंजुम की रौशनी गुम है - कँवल डबावी

    माह ओ अंजुम की रौशनी गुम हैक्या हर इक बज़्म से ख़ुशी गुम है

    12.4K reads
  3. न घूम दश्त में तू सहन-ए-गुलिस्ताँ से गुज़र - कँवल डबावी

    न घूम दश्त में तू सहन-ए-गुलिस्ताँ से गुज़रजो चाहता है बुलंदी तो कहकशाँ से गुज़र

    12.4K reads
  4. नज़र का मिल के टकराना न तुम भूले न हम भूले - कँवल डबावी

    नज़र का मिल के टकराना न तुम भूले न हम भूलेमोहब्बत का वो अफ़्साना न तुम भूले न हम भूले

    12.4K reads
  5. तअज्जुब ये नहीं है ग़म के मारों को न चैन आया - कँवल डबावी

    तअज्जुब ये नहीं है ग़म के मारों को न चैन आयातड़पना देख कर मेरा सितारों को न चैन आया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like