तअज्जुब ये नहीं है ग़म के मारों को न चैन आया - कँवल डबावी

कँवल डबावीकँवल डबावी

4 min read · 12.4K reads

तअज्जुब ये नहीं है ग़म के मारों को न चैन आया
तड़पना देख कर मेरा सितारों को न चैन आया

बढ़ी बे-ताबी-ए-दिल जब तो बहने ही लगे आँसू
मेरे हम-राह इन पिन्हाँ सितारों को न चैन आया

रहे गर्दिश में सारी रात मेरी बे-क़रारी पर
बढ़े हम-दर्द निकले चाँद ताारों को न चैन आया

हमारे आशियाँ तक बात रह जाती तो अच्छा था
जला जब तक न सब गुलशन शरारों को न चैन आया

कोई बे-ख़ुद हवा बे-ताब हो कर रह गया कोई
नक़ाब-ए-हुस्न उठने पर हज़ारों को न चैन आया

ज़माने के तग़य्युर ने किया बर्बाद गुलशन को
ख़िज़ाओं को न चैन आया बहारों को न चैन आया

थपेड़े उन को भी खाने पड़े अमवाज तूफ़ाँ के
मेरी कश्ती के बाइस ही किनारों को न चैन आया

ग़म-ए-दौराँ ग़म-ए-जानाँ ग़म-ए-उक़्बा ग़म-ए-दुनिया
‘कँवल’ इस ज़िंदगी में ग़म के मारों को न चैन आया
कँवल डबावी
About the poet

कँवल डबावी

View profile & all 7 Poems / Stories

More from कँवल डबावी

  1. ग़म का इज़हार भी करने नहीं देती दुनिया - कँवल डबावी

    ग़म का इज़हार भी करने नहीं देती दुनियाऔर मरता हूँ तो मरने नहीं देती दुनिया

    12.4K reads
  2. कुछ बुझी बुझी सी है अंजुमन न जाने क्यूँ - कँवल डबावी

    कुछ बुझी बुझी सी है अंजुमन न जाने क्यूँज़िंदगी में पिन्हाँ है इक चुभन न जाने क्यूँ

    12.4K reads
  3. माह ओ अंजुम की रौशनी गुम है - कँवल डबावी

    माह ओ अंजुम की रौशनी गुम हैक्या हर इक बज़्म से ख़ुशी गुम है

    12.4K reads
  4. न घूम दश्त में तू सहन-ए-गुलिस्ताँ से गुज़र - कँवल डबावी

    न घूम दश्त में तू सहन-ए-गुलिस्ताँ से गुज़रजो चाहता है बुलंदी तो कहकशाँ से गुज़र

    12.4K reads
  5. नज़र का मिल के टकराना न तुम भूले न हम भूले - कँवल डबावी

    नज़र का मिल के टकराना न तुम भूले न हम भूलेमोहब्बत का वो अफ़्साना न तुम भूले न हम भूले

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like