वो किसान को मार गया - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

4 min read · 12.4K reads

बाप मरा बेटे के सर पर आ अब कितना भार गया.
लापरवाह बहुत था बेटा अब हो ज़िम्मेदार गया.

जिसको यकीं था खुद पर ज़्यादा वो तूफाँ से हार गया.
जिसने उस पर छोड़ दिया सब उसका बेड़ा पार गया.

उसके मरने का गम किसको सोचें सारे घरवाले-
कितने दिन से था बिस्तर पर,अच्छा है बीमार गया.

पत्नी की लम्बी बीमारी ने उसको यों तोड़ दिया,
इक दिन मंगलसूत्र उतारा खुद लेकर बाजार गया.

चाल भले धीमी थी उसकी पर न रुका पल भर भी वो,
इस कारण खरगोश के आगे कछुआ बाजी मार गया.

किसने किसकी इज्ज़त लूटी सिर्फ पता था कुछ को ही,
लेकिन आज बताने सबको घर-घर में अख़बार गया.

सूखा-बाढ़-महाजन-मौसम-भूख -गरीबी और लगान,
जिसने जब भी मौका पाया वो किसान को मार गया.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य