तेरे द्वारे बैठे हैं - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

3 min read · 12.4K reads

दिल वालों की बस्ती में दिल के मारे बैठे हैं
हमने सबका दिल जीता अपना हारे बैठे हैं

होगी रात अमावस की लेकिन कितनी रौशन है,
तेरी यादों के जुगनू साथ हमारे बैठे हैं.

मेरी आँखों के घर के भीतर आकर देखो तो,
अब तक जाने कितने ही ख्वाब कुँवारे बैठे हैं.

जिससे कल तुम गुज़रे थे उस रस्ते पर लौटोगे,
उस पर आँख बिछाये हम बाँह पसारे बैठे हैं.

कहने को सब अपने हैं लेकिन अपना कौन यहाँ,
लेकर कितनी उम्मीदें लेकर तेरे द्वारे बैठे हैं.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like