तेरा यार आ गया - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

करने को अपनी जान वो निसार आ गया.
पहलू में तेरे फिर से तेरा यार आ गया.

फूलों पे उसने हाथ अपना बस रखा ही था,
हाथों में जाने कैसे उसके खार आ गया.

जब उसने अपनी जान दे दी सच के वास्ते,
तब उसके सच पे सबको ऐतबार आ गया.

खुद पे किया यकीन तो मैं डूबने लगा,
उस पे किया यकीन तो मैं पार आ गया.

अच्छा हुआ जो आपने दीं ठोकरें मुझे,
मेरी गजल में देखिये निखार आ गया.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories