गजले-मीर रहेगी - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

3 min read · 12.4K reads

जब तक दिल में पीर रहेगी.
गजलों की जागीर रहेगी.

मीठी नहीं, नमकीन बना दो,
तो फिर क्या वो खीर रहेगी ?

राँझे तब तक पैदा होंगे,
जब तक कोई हीर रहेगी.

बँटवारे में सब कुछ ले लो,
मेरे सँग तकदीर रहेगी.

दिल में इमारत बन जाये तो,
होकर वो तामीर रहेगी.

महँगी मढ़ने से क्या हरदम,
ज्यों की त्यों तस्वीर रहेगी ?

हम न रहेंगे तो भी क्या है,
अपनी एक नजीर रहेगी.

कल भी अदब की बातें होंगी,
कल भी गजले-मीर रहेगी.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like