मेरे गीत समर्पित उसको - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

6 min read · 12.4K reads

अपनी प्रयोगशाला में बैठा विधाता
जब रच रहा था मानव को
जाने क्या सूझी उसे
कि कर दिया एक प्रयोग
जोड़ दिया भेड़िए का DNA
कुछ गिनती के प्रोटोटाइप में
हाँ, की इतनी कारीगरी
रखा इतना संतुलन
कि रूप-रंग-आकार-प्रकार से
लगे वह मानव ही
तब से अब तक होते रहे हैं भेड़िए
हर शहर, हर कस्बे, हर गाँव में
हर गली, हर मोहल्ले में
जिसे ट्रेनिंग तो है-चलने की दो पैरों पर
पर फ़ितरत है टिकने की चार पायों पर
भले ही घटता-बढ़ता रहता है
आदमी और भेड़िए का अनुपात
पर घर में दिखता है वह
पूरा-का-पूरा आदमी
सोफे पर आदमी की तरह पसर
देखता है TV और पीता है चाय
कोट-पेंट, जींस-टीशर्ट या लुंगी पहन
निकलता है घर से बाहर
कि भेड़िए का डीएनए
हो जाता है एक्टिवेट
फ़िर तो वह ढूँढता है एकांत
भेड़िया होने को
या फिर ढूँढ लेता है
कोई और भेड़िया
ताकि मिलकर हो शिकार
स्कूल, मेट्रो, मंदिर या बाजार
जहाँ भी देखता है शिकार
चाहता है नोच ले बोटी-बोटी
रहती है आदिम लिप्सा
कि मारे किसी को झपट्टा
और जब कर नहीं पाता कुछ भी
तब भी बेध देना चाहता है
अपने शिकार को
लोलुप, हिंस्र आंखों से ही
यही भेड़िया शिकार कर
जब लौटता है घर को
ज़रूर पोछ लेता है अपने मुँह का लहू
 ताकि सोफे पर बैठ
आराम से देख सके टीवी
और पी सके चाय।
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like