मुझको वो सुनाता है - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

3 min read · 12.4K reads

इस तरह से वो मुझको रोज आजमाता है.
पास मेरे आता है दूर मुझसे जाता है.

रूठता हूँ मैं उससे तो मुझे मनाता है,
मैं अगर न मानूँ तो वो भी रूठ जाता है.

जाने क्यों वो अक्सर ही यों मुझे सताता है,
जो मैं गुनगुनाता हूँ वो भी गुनगुनाता है.

पूछता हूँ मैं-तेरे दिल में है बता दे क्या,
कहता है-बता दूँगा पर नहीं बताता है.

मेरे सारे गीतों में कितना है दखल उसका,
तब मैं गीत कहता हूँ जब वो मुस्कुराता है.

शेर दोनों के दिल से खुद-ब-खुद निकलते हैं,
उसको मैं सुनाता हूँ मुझको वो सुनाता है.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like