दिल तक पहुँचें - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

दिल की बातें दिल तक पहुँचें.
यानी वो मंज़िल तक पहुँचें.

दरिया में जो साथ हमारे,
सब के सब साहिल तक पहुँचें.

क़त्ल हुए हैं ख्वाब किसी के,
कैसे हम क़ातिल तक पहुँचें.

जिनकी राह निहारे महफ़िल,
वो भी तो महफ़िल तक पहुँचें.

आसानी से हल कर लें हम,
मसले क्यों मुश्किल तक पहुँचें.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like