दरिया पार न करना - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

तुम सबसे इजहार न करना.
रिश्तों को अखबार न करना.

माना प्यार है दिल की दौलत,
पर इससे व्यापार न करना.

कर्जे-इश्क चुकाना पूरा,
इसमें कोई उधार न करना.

लेना राय भले ही सबकी,
काम उनके अनुसार न करना.

अपनी ही उँगली कट जाये,
चाकू पर यों धार न करना.

सैलाबों से डर लगता हो,
तो फिर दरिया पार न करना.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like