नहीं मो'तक़िद जो तिरे दीद का

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

नहीं मो'तक़िद जो तिरे दीद का

मैं दीवाना हूँ उस की फ़हमीद का

तअ'ल्लुक़ किसी से नहीं ग़ैर-ए-हक़

ये आलम हुआ अपनी तजरीद का

ख़याल-ए-दो-आलम हुआ दिल से दूर

यहाँ वक़्र क्या जाम-ए-जमशेद का

हम-आग़ोश वो मुझ से हो या न हो

दिवाना हूँ मैं दीद वा दीद का

यहाँ ना-मुरादी है ऐन-ए-मुराद

न हो बारवर नख़्ल उम्मीद का

ये कूचे में लैला के मजनूँ न हो

इरम में है गोया शजर बेद का

तिरा शेर 'जोशिश' तुझे है पसंद

तू मुहताज है किस की ताईद का

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like