गर कोई काट ले सर भी तिरे दीवाने का

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

गर कोई काट ले सर भी तिरे दीवाने का

पर ये सौदा-ए-मोहब्बत है नहीं जाने का

मस्त रख याद में उस चश्म की ता-रोज़-ए-जज़ा

मुँह न दिखला मुझे या-रब किसी मय-ख़ाने का

मेरे दिल को भी न होवे हवस-ए-बोसा अगर

आश्ना लब से तिरे लब न हो पैमाने का

हुस्न और इश्क़ का मज़कूर न होवे जब तक

मुझ को भाता नहीं सुनना किसी अफ़्साने का

क्यूँ न मुज़्तर हूँ उसे देख के देखो तो सही

शम्अ के सामने क्या हाल है परवाने का

हाथ उठता नहीं ऐ यार जो सुलझाने से

दिल तिरी ज़ुल्फ़ से उलझा है मगर शाने का

गो कि मर जाए तिरे इश्क़ में 'जोशिश' लेकिन

शिकवा-ए-जौर-ओ-जफ़ा मुँह पे नहीं लाने का

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश