नज़र नज़र से मिलाओ हिजाब क्या मा'नी

Josh MalsiyaniJosh Malsiyani1 Jan 1883 – 1 Jan 1976

1 min read · 12.6K reads

नज़र नज़र से मिलाओ हिजाब क्या मा'नी

नियाज़-ए-इश्क़ से ये इज्तिनाब क्या मा'नी

चुनेंगे एक मुझी को वो हर सितम के लिए

ख़ता करे नज़र-ए-इंतिख़ाब क्या मा'नी

ग़रज़ ही क्या थी तमाशा-ए-दहर से तुम को

अब आए हो तो ये रुख़ पर नक़ाब क्या मा'नी

वक़ार-ए-मेहर-ओ-वफ़ा को तो सर-निगूँ न करो

हर इक सवाल का उल्टा जवाब क्या मा'नी

मिरी नज़र ही से ये एहतियात है वर्ना

नक़ाब के लिए बंद-ए-नक़ाब क्या मा'नी

हद-ए-शुमार से बाहर हैं जब गुनाह मिरे

हिसाब के लिए यूँ बे-हिसाब क्या मा'नी

सुकून-ए-दिल तो जहाँ में कहीं नहीं ऐ 'जोश'

फिर इस सुकूँ के लिए इज़्तिराब क्या मा'नी

 

Josh Malsiyani
About the poet

Josh Malsiyani

Josh Malsiyani (1883-1976), born Labhu Ram, was a much acclaimed Urdu poet of his time. He was born in a poor family in the Aquilpur locality of Malsian, a small town near Jalandhar which town was the domain of Bedi Family till Sir Kalim Singh Bedi’s migratio…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like