दिल पे जो गुज़री कोई क्या जाने

Josh MalsiyaniJosh Malsiyani1 Jan 1883 – 1 Jan 1976

1 min read · 12.7K reads

दिल पे जो गुज़री कोई क्या जाने

ये तो हम जानें या ख़ुदा जाने

ख़ाक झेलेगा वो मुसीबत-ए-इश्क़

जो लगा कर न फिर बुझा जाने

तू ही अपना मक़ाम जानता है

इक ज़ुलूम-ओ-जुहूल क्या जाने

क्या करे अर्ज़-ए-मुद्दआ वो बशर

इब्तिदा को जो इंतिहा जाने

बादा-नोशों का हश्र क्या होगा

मुझ बला-नोश की बला जाने

बात रिंदी की मुझ को आती है

पारसाई की पारसा जाने

तुझ को अपनी ख़बर नहीं ऐ 'जोश'

तो ख़ुदाई के राज़ क्या जाने

Josh Malsiyani
About the poet

Josh Malsiyani

Josh Malsiyani (1883-1976), born Labhu Ram, was a much acclaimed Urdu poet of his time. He was born in a poor family in the Aquilpur locality of Malsian, a small town near Jalandhar which town was the domain of Bedi Family till Sir Kalim Singh Bedi’s migratio…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like