बहस में दोनों को लुत्फ़ आता रहा's image
0276

बहस में दोनों को लुत्फ़ आता रहा

ShareBookmarks

बहस में दोनों को लुत्फ़ आता रहा

मुझ को दिल मैं दिल को समझाता रहा

उन की महफ़िल में दिल-ए-पुर-इज़्तिराब

एक शोला था जो थर्राता रहा

मौत के धोके में हम क्यूँ आ गए

ज़िंदगी का भी मज़ा जाता रहा

ना-शगुफ़्ता ही रही दिल की कली

मौसम-ए-गुल बार-हा आता रहा

जब से तुम ने दुश्मनी की इख़्तियार

ए'तिबार-ए-दोस्ती जाता रहा

अपनी ही ज़िद की दिल-ए-बेताब ने

उन के दर तक भी मैं समझाता रहा

जौर तो ऐ 'जोश' आख़िर जौर है

लुत्फ़ भी उन का सितम ढाता रहा

 

Read More! Learn More!

Sootradhar