नामा-बर भी वहाँ रसा न हुआ - जोश मलसियानी

जोश मलसियानीजोश मलसियानी

4 min read · 12.4K reads

नामा-बर भी वहाँ रसा न हुआ
किसी सूरत मिरा भला न हुआ

दर्द की दाद कौन दे मुझ को
तू ही जब दर्द-आश्ना न हुआ

वही मतलूब हो वही तालिब
इक मुअम्मा हुआ ख़ुदा न हुआ

मुख़्तसर भी है और जामे भी
क्या हुआ का जवाब क्या न हुआ

हाँ कहो कुछ हमें भी हो मालूम
वो गिला क्या जो बरमला न हुआ

इश्क़ उस दर्द का नहीं क़ाइल
जो मुसीबत की इंतिहा न हुआ

तुम से तकमील-ए-जौर हो न सकी
इस अदा का भी हक़ अदा न हुआ

इतना पास-ए-वफ़ा तो है उस को
बेवफ़ाई से बे-वफ़ा न हुआ

दिल-कुशा थी निगाह-ए-नाज़ उस की
तीर क्यूँ उस का दिल-कुशा न हुआ

दिल कभी ख़ुश हुआ तो था लेकिन
इस का अब ज़िक्र क्या हुआ न हुआ

क़ाबिल-ए-शुक्र है वो सब्र ऐ जोश
जो कभी दस्त-ए-इल्तिजा न हुआ
जोश मलसियानी
About the poet

जोश मलसियानी

View profile & all 20 Poems / Stories

More from जोश मलसियानी

  1. आग है आग तिरी तेग़-ए-अदा का पानी - जोश मलसियानी

    आग है आग तिरी तेग़-ए-अदा का पानीऐसे पानी को मैं हरगिज़ न कहूँगा पानी

    12.4K reads
  2. उस के हर रंग से क्यूँ शोला-ज़नी होती है - जोश मलसियानी

    उस के हर रंग से क्यूँ शोला-ज़नी होती हैउन की तस्वीर तो काग़ज़ की बनी होती है

    12.4K reads
  3. किताबों ने गो इस्तिआरों में हम को बताए बहुत से ठिकाने तुम्हारे - जोश मलसियानी

    किताबों ने गो इस्तिआरों में हम को बताए बहुत से ठिकाने तुम्हारेमगर कुछ वज़ाहत से अपना पता दो समझते नहीं हम ये मुबहम इशारे

    12.3K reads
  4. जब दुआएँ भी कुछ असर न करें - जोश मलसियानी

    जब दुआएँ भी कुछ असर न करेंक्या करें सब्र हम अगर न करें

    12.4K reads
  5. जितने थे तिरे जल्वे सब बन गए बुत-ख़ाने - जोश मलसियानी

    जितने थे तिरे जल्वे सब बन गए बुत-ख़ानेअब चश्म-ए-तमाशाई क्यूँ कर तुझे पहचाने

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like