उस के हर रंग से क्यूँ शोला-ज़नी होती है - जोश मलसियानी

जोश मलसियानीजोश मलसियानी

5 min read · 12.4K reads

उस के हर रंग से क्यूँ शोला-ज़नी होती है
उन की तस्वीर तो काग़ज़ की बनी होती है

अक़्ल ओ मज़हब की जब आपस में ठनी होती है
फिर तो हर राह-बरी राहज़नी होती है

याद आती है जब उन की निगह-ए-नाज़ मुझे
एक बर्छी मिरे सीने पे तनी होती है

किस तरह दूर हों आलाम-ए-ग़रीब-उल-वतनी
ज़िन्दगी ख़ुद भी ग़रीब-उल-वतनी होती है

फल उसे आए न आए ये मुक़द्दर की है बात
छाँव तो नख़्ल-ए-तमन्ना की घनी होती है

शिकवे तौक़ीर-ए-मोहब्बत भी हुआ करते हैं
मगर उस वक़्त जब आपस में बनी होती है

मैं भी पीता हूँ मुझे इस से कुछ इंकार नहीं
वो मगर दामन-ए-तक़्वा में छनी होती है

ज़ब्त-ए-गिर्या से कहीं चाक न हो जाए जिगर
बूँद आँसू की भी हीरे की कनी होती है

इक तुम्हारी ही नज़ाकत है जो है तुम पे गिराँ
वर्ना हर फूल में नाज़ुक-बदनी होती है

इस क़दर ग़ैर है क्यूँ हाल तुम्हारा ऐ जोश
कभी दिल पर तो कभी दम पे बनी होती है
जोश मलसियानी
About the poet

जोश मलसियानी

View profile & all 20 Poems / Stories

More from जोश मलसियानी

  1. आग है आग तिरी तेग़-ए-अदा का पानी - जोश मलसियानी

    आग है आग तिरी तेग़-ए-अदा का पानीऐसे पानी को मैं हरगिज़ न कहूँगा पानी

    12.4K reads
  2. किताबों ने गो इस्तिआरों में हम को बताए बहुत से ठिकाने तुम्हारे - जोश मलसियानी

    किताबों ने गो इस्तिआरों में हम को बताए बहुत से ठिकाने तुम्हारेमगर कुछ वज़ाहत से अपना पता दो समझते नहीं हम ये मुबहम इशारे

    12.4K reads
  3. जब दुआएँ भी कुछ असर न करें - जोश मलसियानी

    जब दुआएँ भी कुछ असर न करेंक्या करें सब्र हम अगर न करें

    12.4K reads
  4. जितने थे तिरे जल्वे सब बन गए बुत-ख़ाने - जोश मलसियानी

    जितने थे तिरे जल्वे सब बन गए बुत-ख़ानेअब चश्म-ए-तमाशाई क्यूँ कर तुझे पहचाने

    12.4K reads
  5. तिरी याद में कब क़यामत न टूटी तिरे ग़म में कब हश्र बरपा न देखा - जोश मलसियानी

    तिरी याद में कब क़यामत न टूटी तिरे ग़म में कब हश्र बरपा न देखाब-जुज़ इक निगाह-ए-मसीहा-नफ़स के मोहब्बत के मारों ने क्या क्या न देखा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like