आग है आग तिरी तेग़-ए-अदा का पानी - जोश मलसियानी

जोश मलसियानीजोश मलसियानी

5 min read · 12.4K reads

आग है आग तिरी तेग़-ए-अदा का पानी
ऐसे पानी को मैं हरगिज़ न कहूँगा पानी

न रहे आँख में भी दिल से निकल कर आँसू
जा-ब-जा उन को लिए फिरता है दाना पानी

हाल पूछो न मिरे गिर्या-ए-ग़म का मुझ से
उस के कहने से भी होता है कलेजा पानी

सोज़-ए-ग़म ही से मिरी आँख में आँसू आए
सोचता हूँ कि इसे आग कहूँ या पानी

तर्क-ए-मय-ख़ाना गवारा न करूँगा हरगिज़
रास है मेरी तबीअत को यहाँ का पानी

कर दिया सब को तिरे तीर-ए-नज़र ने सैराब
जिस के सीने पे लगा उस ने न माँगा पानी

ऐश दम भर का भी देखा नहीं जाता उस से
चर्ख़-ए-कम-बख़्त की आँखों में न उतरा पानी

तेरे ही जल्वे से है बाग़-ए-तमन्ना की बहार
यही तनवीर है आईना-दिल का पानी

ख़लिश-ए-ग़म से किए जाऊँ कहाँ तक नाले
मेरी क़िस्मत में तो हर रोज़ ये ईज़ा पानी

डूब जाते हैं उमीदों के सफ़ीने इस में
मैं न मानूँगा कि आँसू है ज़रा सा पानी

ज़ब्त-ए-गिर्या से बढ़ी और मुसीबत ऐ जोश
दिल ये कहता है कि अब सर से है ऊँचा पानी
जोश मलसियानी
About the poet

जोश मलसियानी

View profile & all 20 Poems / Stories

More from जोश मलसियानी

  1. उस के हर रंग से क्यूँ शोला-ज़नी होती है - जोश मलसियानी

    उस के हर रंग से क्यूँ शोला-ज़नी होती हैउन की तस्वीर तो काग़ज़ की बनी होती है

    12.4K reads
  2. किताबों ने गो इस्तिआरों में हम को बताए बहुत से ठिकाने तुम्हारे - जोश मलसियानी

    किताबों ने गो इस्तिआरों में हम को बताए बहुत से ठिकाने तुम्हारेमगर कुछ वज़ाहत से अपना पता दो समझते नहीं हम ये मुबहम इशारे

    12.3K reads
  3. जब दुआएँ भी कुछ असर न करें - जोश मलसियानी

    जब दुआएँ भी कुछ असर न करेंक्या करें सब्र हम अगर न करें

    12.4K reads
  4. जितने थे तिरे जल्वे सब बन गए बुत-ख़ाने - जोश मलसियानी

    जितने थे तिरे जल्वे सब बन गए बुत-ख़ानेअब चश्म-ए-तमाशाई क्यूँ कर तुझे पहचाने

    12.4K reads
  5. तिरी याद में कब क़यामत न टूटी तिरे ग़म में कब हश्र बरपा न देखा - जोश मलसियानी

    तिरी याद में कब क़यामत न टूटी तिरे ग़म में कब हश्र बरपा न देखाब-जुज़ इक निगाह-ए-मसीहा-नफ़स के मोहब्बत के मारों ने क्या क्या न देखा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like