जितने थे तिरे जल्वे सब बन गए बुत-ख़ाने - जोश मलसियानी

जोश मलसियानीजोश मलसियानी

5 min read · 12.4K reads

जितने थे तिरे जल्वे सब बन गए बुत-ख़ाने
अब चश्म-ए-तमाशाई क्यूँ कर तुझे पहचाने

असरार हक़ीक़त के समझे नहीं फ़रज़ाने
तक़्सीर तो थी उन की मारे गए दीवाने

मस्तान-ए-मोहब्बत ने दुनिया में यही देखा
टूटे हुए पैमाने टूटे हुए मय-ख़ाने

फूलों की हँसी से भी दिल जिन का नहीं खिलता
उन को भी हँसाते हैं हँसते हुए पैमाने

वो हाल सुनाऊँ क्या जो ग़ैर-मुकम्मल है
अब तक की तो मैं जानूँ आगे की ख़ुदा जाने

झगड़ा न कभी उठता तू-तू न कभी होती
कुछ शैख़ है दीवाना कुछ रिंद हैं दीवाने

वो मुझ पे करम-फ़रमा होगा कि नहीं होगा
या उस को ख़ुदा जाने या मेरी क़ज़ा जाने

हम कहते रहे जब तक रूदाद मोहब्बत की
हँसते रहे फ़रज़ाने रोते रहे दीवाने

समझा था जिन्हें अपना जब उन की रविश ये है
औरों की शिकायत क्या बेगाने तो बेगाने

वहशत तो नहीं मुझ को ऐ जोश मगर फिर भी
याद आते हैं रह रह कर छोड़े हुए वीराने
जोश मलसियानी
About the poet

जोश मलसियानी

View profile & all 20 Poems / Stories

More from जोश मलसियानी

  1. आग है आग तिरी तेग़-ए-अदा का पानी - जोश मलसियानी

    आग है आग तिरी तेग़-ए-अदा का पानीऐसे पानी को मैं हरगिज़ न कहूँगा पानी

    12.4K reads
  2. उस के हर रंग से क्यूँ शोला-ज़नी होती है - जोश मलसियानी

    उस के हर रंग से क्यूँ शोला-ज़नी होती हैउन की तस्वीर तो काग़ज़ की बनी होती है

    12.4K reads
  3. किताबों ने गो इस्तिआरों में हम को बताए बहुत से ठिकाने तुम्हारे - जोश मलसियानी

    किताबों ने गो इस्तिआरों में हम को बताए बहुत से ठिकाने तुम्हारेमगर कुछ वज़ाहत से अपना पता दो समझते नहीं हम ये मुबहम इशारे

    12.3K reads
  4. जब दुआएँ भी कुछ असर न करें - जोश मलसियानी

    जब दुआएँ भी कुछ असर न करेंक्या करें सब्र हम अगर न करें

    12.4K reads
  5. तिरी याद में कब क़यामत न टूटी तिरे ग़म में कब हश्र बरपा न देखा - जोश मलसियानी

    तिरी याद में कब क़यामत न टूटी तिरे ग़म में कब हश्र बरपा न देखाब-जुज़ इक निगाह-ए-मसीहा-नफ़स के मोहब्बत के मारों ने क्या क्या न देखा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like