वो जो दाग़-ए-इश्क़ था ख़ुश-नुमा जो अमानत-ए-दिल-ए-ज़ार था - जावेद वशिष्ठ

जावेद वशिष्ठजावेद वशिष्ठ1 Jan 1920 – 1 Oct 1994

4 min read · 12.4K reads

वो जो दाग़-ए-इश्क़ था ख़ुश-नुमा जो अमानत-ए-दिल-ए-ज़ार था
सर-ए-बज़्म था तो चराग़ था सर-ए-राह था ग़ुबार था

उसे मैं ही जानूँ हूँ दोस्तों किसू वक़्त अपना भी यार था
कभू मोम था कभू संग था कभू फूल था कभू ख़ार था

तिरी याद है कि बुझी बुझी तिरा ज़िक्र है कि रूका रूका
तिरी याद से तो सुकून था तिरे ज़िक्र से तो क़रार था

ये तो वक़्त वक़्त की बात है हमें उन से कोई गिला नहीं
वो हों आज हम से ख़फ़ा ख़फ़ा कभू हम से उन को भी प्यार था

वो नगर तो कब का उजड़ गया हम उसी नगर से तो आए हैं
कहीं मक़बरा था ख़ुलूस का तो कहीं वफ़ा का मज़ार था

जिसे शौक़ था तिरी दीद का जिसे प्यास थी तिरे प्यार की
जो तिरी गली में मुक़ीम था वही अजनबी सर-ए-दार था

तिरे दिल से मेरा ख़ुलूस दिल न झलक सका तो मैं क्या करूँ
मिरे अक्स की तो ख़ता न थी तिरे आईने पे ग़ुबार था
जावेद वशिष्ठ
About the poet

जावेद वशिष्ठ

Javed Vashisht was an India Poet and Writer.

View profile & all 6 Poems / Stories

More from जावेद वशिष्ठ

  1. आगही सूद-ओ-ज़ियाँ की कोई मुश्किल भी नहीं - जावेद वशिष्ठ

    आगही सूद-ओ-ज़ियाँ की कोई मुश्किल भी नहींहासिल-ए-उम्र मगर उम्र का हासिल भी नहीं

    12.4K reads
  2. चाँद तारों की भरी बज़्म उठी जाती है - जावेद वशिष्ठ

    चाँद तारों की भरी बज़्म उठी जाती हैअब तो आ जाओ हसीं रात ढली जाती है

    12.4K reads
  3. हर दिल जो है बेताब तो हर इक आँख भरी है - जावेद वशिष्ठ

    हर दिल जो है बेताब तो हर इक आँख भरी हैइंसान पे सचमुच कोई उफ़्ताद पड़ी है

    12.4K reads
  4. जल्वा-ए-हुस्न-ए-अज़ल दीदा-ए-बीना मुझ से - जावेद वशिष्ठ

    जल्वा-ए-हुस्न-ए-अज़ल दीदा-ए-बीना मुझ सेजाने क्या सोच के फिर कर लिया पर्दा मुझ से

    12.4K reads
  5. मसीह-ए-वक़्त भी देखे है दीदा-ए-नम से - जावेद वशिष्ठ

    मसीह-ए-वक़्त भी देखे है दीदा-ए-नम सेये कैसा ज़ख़्म है यारो ख़फ़ा है मरहम से

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like