जल्वा-ए-हुस्न-ए-अज़ल दीदा-ए-बीना मुझ से - जावेद वशिष्ठ

जावेद वशिष्ठजावेद वशिष्ठ1 Jan 1920 – 1 Oct 1994

4 min read · 12.4K reads

जल्वा-ए-हुस्न-ए-अज़ल दीदा-ए-बीना मुझ से
जाने क्या सोच के फिर कर लिया पर्दा मुझ से

ग़म से एहसास का आईना जिला पाता है
और ग़म सीखे है आ कर ये सलीक़ा मुझ से

रात फिर जश्न-ए-चराग़ाँ के लिए माँगा था
मौज-ए-एहसास ने इक प्यास का शोला मुझ से

मैं ने मज़लूम का बस नाम लिया था लोगों
जाने क्यूँ हो गया बरहम वो मसीहा मुझ से

मेरी ख़्वाहिश पे है मौक़ूफ़ वजूद-ए-आलम
और है मंसूब अज़ल से ये करिश्मा मुझ से

दिल हूँ मैं प्यार भरा और तू नाज़ुक धड़कन
दिल का तुझ से है मगर दर्द का रिश्ता मुझ से

बज़्म यादों की सजी गोशा-ए-दिल में ‘जावेद’
फिर वही ताज़ा ग़ज़ल का है तक़ाज़ा मुझ से
जावेद वशिष्ठ
About the poet

जावेद वशिष्ठ

Javed Vashisht was an India Poet and Writer.

View profile & all 6 Poems / Stories

More from जावेद वशिष्ठ

  1. आगही सूद-ओ-ज़ियाँ की कोई मुश्किल भी नहीं - जावेद वशिष्ठ

    आगही सूद-ओ-ज़ियाँ की कोई मुश्किल भी नहींहासिल-ए-उम्र मगर उम्र का हासिल भी नहीं

    12.4K reads
  2. चाँद तारों की भरी बज़्म उठी जाती है - जावेद वशिष्ठ

    चाँद तारों की भरी बज़्म उठी जाती हैअब तो आ जाओ हसीं रात ढली जाती है

    12.4K reads
  3. हर दिल जो है बेताब तो हर इक आँख भरी है - जावेद वशिष्ठ

    हर दिल जो है बेताब तो हर इक आँख भरी हैइंसान पे सचमुच कोई उफ़्ताद पड़ी है

    12.4K reads
  4. मसीह-ए-वक़्त भी देखे है दीदा-ए-नम से - जावेद वशिष्ठ

    मसीह-ए-वक़्त भी देखे है दीदा-ए-नम सेये कैसा ज़ख़्म है यारो ख़फ़ा है मरहम से

    12.4K reads
  5. वो जो दाग़-ए-इश्क़ था ख़ुश-नुमा जो अमानत-ए-दिल-ए-ज़ार था - जावेद वशिष्ठ

    वो जो दाग़-ए-इश्क़ था ख़ुश-नुमा जो अमानत-ए-दिल-ए-ज़ार थासर-ए-बज़्म था तो चराग़ था सर-ए-राह था ग़ुबार था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like