आगही सूद-ओ-ज़ियाँ की कोई मुश्किल भी नहीं - जावेद वशिष्ठ

जावेद वशिष्ठजावेद वशिष्ठ1 Jan 1920 – 1 Oct 1994

4 min read · 12.4K reads

आगही सूद-ओ-ज़ियाँ की कोई मुश्किल भी नहीं
हासिल-ए-उम्र मगर उम्र का हासिल भी नहीं

आँख उठाओ तो हिजाबात का इक आलम है
दिल से देखो तो कोई राह में हाइल भी नहीं

दिल तो क्या जाँ से भी इंकार नहीं है लेकिन
दिल है बदनाम बहुत फिर तिरे क़ाबिल भी नहीं

उल्झनें लाख सही ज़ीस्त में लेकिन यारो
रौनक़-ए-बज़्म-ए-जहाँ नज़्र-ए-मसाइल भी नहीं

तेरे दीवाने ख़ुदा जाने कहाँ जा निकले
देर से दश्त में आवाज़-ए-सलासिल भी नहीं

दर्द की आँच बना देती है दिल को इक्सीर
दर्द से दिल है अगर दर्द नहीं दिल भी नहीं

ग़ौर से देखो तो ये ज़ीस्त है ज़ख़्मों का चमन
और ‘जावेद’ ब-ज़ाहिर कोई घाइल भी नहीं
जावेद वशिष्ठ
About the poet

जावेद वशिष्ठ

Javed Vashisht was an India Poet and Writer.

View profile & all 6 Poems / Stories

More from जावेद वशिष्ठ

  1. चाँद तारों की भरी बज़्म उठी जाती है - जावेद वशिष्ठ

    चाँद तारों की भरी बज़्म उठी जाती हैअब तो आ जाओ हसीं रात ढली जाती है

    12.4K reads
  2. हर दिल जो है बेताब तो हर इक आँख भरी है - जावेद वशिष्ठ

    हर दिल जो है बेताब तो हर इक आँख भरी हैइंसान पे सचमुच कोई उफ़्ताद पड़ी है

    12.4K reads
  3. जल्वा-ए-हुस्न-ए-अज़ल दीदा-ए-बीना मुझ से - जावेद वशिष्ठ

    जल्वा-ए-हुस्न-ए-अज़ल दीदा-ए-बीना मुझ सेजाने क्या सोच के फिर कर लिया पर्दा मुझ से

    12.4K reads
  4. मसीह-ए-वक़्त भी देखे है दीदा-ए-नम से - जावेद वशिष्ठ

    मसीह-ए-वक़्त भी देखे है दीदा-ए-नम सेये कैसा ज़ख़्म है यारो ख़फ़ा है मरहम से

    12.4K reads
  5. वो जो दाग़-ए-इश्क़ था ख़ुश-नुमा जो अमानत-ए-दिल-ए-ज़ार था - जावेद वशिष्ठ

    वो जो दाग़-ए-इश्क़ था ख़ुश-नुमा जो अमानत-ए-दिल-ए-ज़ार थासर-ए-बज़्म था तो चराग़ था सर-ए-राह था ग़ुबार था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like