चाँद तारों की भरी बज़्म उठी जाती है - जावेद वशिष्ठ

जावेद वशिष्ठजावेद वशिष्ठ1 Jan 1920 – 1 Oct 1994

3 min read · 12.4K reads

चाँद तारों की भरी बज़्म उठी जाती है
अब तो आ जाओ हसीं रात ढली जाती है

रफ़्ता रफ़्ता तिरी हर याद मिटी जाती है
गर्द सी वक़्त के चेहरे पे जीम जाती है

मेरे आगे से हटा लो मय ओ मीना ओ सुबू
उन से कुछ और मिरी प्यास बढ़ी जाती है

आज अपने भी पराए से नज़र आते हैं
प्यार की रस्म ज़माने से उठी जाती है

किस लिए किस के लिए किस के नज़ारे के लिए
चाँद तारों से हर इक रात सजी जाती है

न हवाएँ हैं मुआफ़िक़ न फ़ज़ाएँ लेकिन
आप ही आप कली दिल की खिली जाती है

लाख समझाए कोई लाख बुझाए फिर भी
दिल से ‘जावेद’ कहीं दिल की लगी जाती है
जावेद वशिष्ठ
About the poet

जावेद वशिष्ठ

Javed Vashisht was an India Poet and Writer.

View profile & all 6 Poems / Stories

More from जावेद वशिष्ठ

  1. आगही सूद-ओ-ज़ियाँ की कोई मुश्किल भी नहीं - जावेद वशिष्ठ

    आगही सूद-ओ-ज़ियाँ की कोई मुश्किल भी नहींहासिल-ए-उम्र मगर उम्र का हासिल भी नहीं

    12.4K reads
  2. हर दिल जो है बेताब तो हर इक आँख भरी है - जावेद वशिष्ठ

    हर दिल जो है बेताब तो हर इक आँख भरी हैइंसान पे सचमुच कोई उफ़्ताद पड़ी है

    12.4K reads
  3. जल्वा-ए-हुस्न-ए-अज़ल दीदा-ए-बीना मुझ से - जावेद वशिष्ठ

    जल्वा-ए-हुस्न-ए-अज़ल दीदा-ए-बीना मुझ सेजाने क्या सोच के फिर कर लिया पर्दा मुझ से

    12.4K reads
  4. मसीह-ए-वक़्त भी देखे है दीदा-ए-नम से - जावेद वशिष्ठ

    मसीह-ए-वक़्त भी देखे है दीदा-ए-नम सेये कैसा ज़ख़्म है यारो ख़फ़ा है मरहम से

    12.4K reads
  5. वो जो दाग़-ए-इश्क़ था ख़ुश-नुमा जो अमानत-ए-दिल-ए-ज़ार था - जावेद वशिष्ठ

    वो जो दाग़-ए-इश्क़ था ख़ुश-नुमा जो अमानत-ए-दिल-ए-ज़ार थासर-ए-बज़्म था तो चराग़ था सर-ए-राह था ग़ुबार था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like