पहलू को तिरे इश्क़ में वीराँ नहीं देखा

जमीला ख़ुदा बख़्शजमीला ख़ुदा बख़्श

1 min read · 12.4K reads

पहलू को तिरे इश्क़ में वीराँ नहीं देखा

इस दिल को कभी ख़ाली-अज़-अरमाँ नहीं देखा

सूरत को मिरी देख के हैरत है तुम्हें क्या

तुम ने तो मिरा हाल-ए-परेशाँ नहीं देखा

मूसा हुए बेहोश तजल्ली-ए-लक़ा से

तालिब थे मगर जल्वा-ए-जानाँ नहीं देखा

रोते हैं गुनाहों पे वही जिन में है ईमाँ

काफ़िर को कभी हम ने पशेमाँ नहीं देखा

देखा जो मिरा दाग़-ए-जिगर हँस के वो बोले

ऐसा तो चराग़-ए-तह-ए-दामाँ नहीं देखा

ऐ दर्द-ए-जिगर चैन ज़रा लेने दे मुझ को

तुझ सा भी कोई जान का ख़्वाहाँ नहीं देखा

सर कट के गिरा शौक़ से क़ातिल के क़दम पर

ऐसा भी कोई बंदा-ए-एहसाँ नहीं देखा

रोने पे मिरी तुम को तहय्युर ये अबस है

क्या तुम ने कभी अब्र को गिर्यां नहीं देखा

देखी है बहुत आप ने आईने की हैरत

आशिक़ का मगर दीदा-ए-हैराँ नहीं देखा

सर-गश्ता वो सहरा-ए-मुसीबत में न होगा

जिस ने तिरी ज़ुल्फ़ों को परेशाँ नहीं देखा

पूछा जो 'जमीला' से तो वो मुझ से ये बोले

दिल सा तो कोई दूसरा ऐवाँ नहीं देखा

जमीला ख़ुदा बख़्श
About the poet

जमीला ख़ुदा बख़्श

जन्म : कोलकाता, पश्चिम बंगाल निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश