देता हूँ दिल जिसे वो कहीं बेवफ़ा न हो

जमीला ख़ुदा बख़्शजमीला ख़ुदा बख़्श

1 min read · 12.4K reads

देता हूँ दिल जिसे वो कहीं बेवफ़ा न हो

ये इश्क़ मेरे वास्ते शायद क़ज़ा न हो

दूर अपने दर से तुम न करो ऐ सनम उसे

जिस को ज़रा जहाँ में कहीं आसरा न हो

राहत से मुझ को नींद तो आई मज़ार में

पहलू को मेरे चीर के दिल चल बसा न हो

मरने के बा'द भी यही धड़का रहा क्या

मिल कर सबा से ख़ाक हमारी हवा न हो

शिकवा करूँ तो यार का पुर-ख़ौफ़ है यही

नाज़ुक मिज़ाज है वो ये सुन कर ख़फ़ा न हो

पर्दे से दिल के बात जो करता है मुझे से अब

आता है ये ख़याल कहीं ख़ुद ख़ुदा न हो

रंगत है ज़र्द रुख़ की तो ख़ुश्की लबों पर है

आसार इश्क़ के हैं कहीं दिल लगा न हो

मर जाऊँ ऐ 'जमीला' अगर इश्क़-ए-ग़ौस में

मुमकिन नहीं कि ख़ाक-ए-लहद कीमिया न हो

जमीला ख़ुदा बख़्श
About the poet

जमीला ख़ुदा बख़्श

जन्म : कोलकाता, पश्चिम बंगाल निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like