ज़ाहिद के दिल में बुत है मुसलमाँ नहीं रहा

जमीला ख़ुदा बख़्शजमीला ख़ुदा बख़्श

1 min read · 12.4K reads

ज़ाहिद के दिल में बुत है मुसलमाँ नहीं रहा

ये बरहमन है साहब-ए-ईमाँ नहीं रहा

मलते हैं हाथ यास से दस्त-ए-जुनूँ मिरे

अफ़्सोस कोई तार-ए-गरेबाँ नहीं रहा

सद-शुक्र अपने साथ दिल उस को भी ले गया

जो छेड़ता था हम को वो अरमाँ नहीं रहा

तस्वीर-ए-यार मुझ को तसव्वुर बना चुका

पर शुक्र है ख़ुदा का परेशाँ नहीं रहा

पहुँचा दिया सबा ने उसे कू-ए-यार में

अपना ग़ुबार बे-सर-ओ-सामाँ नहीं रहा

लब-बस्ता दफ़अ'तन जो हुआ ज़ख़्म-ए-दिल मिरा

दिलबर के ख़्वान का वो नमक-दाँ नहीं रहा

इंसानियत है जिस में दिला है वो आदमी

हैवानियत है जिस में वो इंसाँ नहीं रहा

इफ़्शा ये राज़-ए-'इश्क़ हुआ मेरी आह से

जिस को छुपा रहे थे वो पिन्हाँ नहीं रहा

'आशिक़ की तुर्बतों को मिटा कर ये कह दिया

लो अब निशान-ए-गोर-ए-ग़रीबाँ नहीं रहा

अपनी सदा सुना के हर इक याँ से चल बसा

गुलशन में कोई मुर्ग़-ए-ख़ुश-इल्हाँ नहीं रहा

जो क़ैदी-ए-मेहन थे 'जमीला' वो चल बसे

ज़िंदाँ में कोई साहब-ए-ज़िंदाँ नहीं रहा

जमीला ख़ुदा बख़्श
About the poet

जमीला ख़ुदा बख़्श

जन्म : कोलकाता, पश्चिम बंगाल निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश