आज क़ाबू में ये मिज़ाज नहीं
बे-ख़ुदी का कोई इलाज नहीं
वक़्त-ए-आख़िर है मेरा जाओ तबीब
अब दवा की तो एहतियाज नहीं
अहद में मेरे शाह-ए-ख़ूबाँ के
सितम-ओ-ज़ुल्म का रिवाज नहीं
मुझ को दिखला दो रू-ए-ग़ौस-ए-ख़ुदा
और कोई मिरा इलाज नहीं
कम नहीं फ़क़्र बादशाही से
कुछ तमन्ना-ए-तख़्त-ओ-ताज नहीं
शाह-ए-ख़ूबाँ के वास्ते हरगिज़
ग़ैर-अज़-दिल कोई ख़िराज नहीं
हफ़्त-इक़्लीम नज़्र-ए-शह करते
ऐ 'जमीला' हमारा राज नहीं








