इश्क़-ए-बुताँ का जब से मुझे ढंग आ गया

जमीला ख़ुदा बख़्शजमीला ख़ुदा बख़्श

1 min read · 12.4K reads

इश्क़-ए-बुताँ का जब से मुझे ढंग आ गया

हाथों से मेरे दस्त-ए-जुनूँ तंग आ गया

किस शौक़ से ये बज़्म में कहता है दिल मिरा

मुतरिब के साथ बन के यहाँ चंग आ गया

डरना अबस है ख़ार-ए-मुग़ीलाँ से अब मुझे

मंज़िल में इश्क़ के कई फ़रसंग आ गया

जी चाहता है फेंक दूँ पहलू से मैं उसे

बेताबियों से दिल की तो मैं तंग आ गया

मंज़ूर शीशा-ए-दिल-ए-आशिक़ है तोड़ना

जो हाथ में लिए हुए वो संग आ गया

पामाल तुम ने गर दिल-ए-आशिक़ नहीं किया

तलवों में क्यूँ न ख़ून का फिर रंग आ गया

किस तरह लोग कू-ए-बुताँ तक चले गए

मेरे तो हर क़दम पे वहाँ संग आ गया

सुन कर ग़ज़ल को मेरी 'जमीला' ने ये कहा

इस में तो सूफियाना भी कुछ रंग आ गया

जमीला ख़ुदा बख़्श
About the poet

जमीला ख़ुदा बख़्श

जन्म : कोलकाता, पश्चिम बंगाल निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश